उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि इंग्लैंड की टीम असाधारण रूप से अच्छा कर रही हैं। वे अलग तरह की योजना के साथ खेल रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्ड कप में उनकी योजना क्या करिश्मा दिखाती है। वह एक खतरनाक टीम हैं और उनकी गेंदबाजी किसी को भी दबाव में ला सकती है।'
बाएं हाथ का 63 साल का यह पूर्व कप्तान मुश्किल परिस्थितियों में फिंच की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित है। उन्होंने कहा, 'आरोन फिंच शानदार काम कर रहे हैं। टीम से उन्हें अच्छा साथ मिल रहा है और मुझे लगता है कि यह उनकी कप्तानी में दिख रहा है। टीम में हर किसी को अपनी जिम्मेदारी का एहसास है।'