टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह चुके हैं जडेजा
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर ने लिखा कि क्या यह किसी तरह का संकेत है? जबकि एक अन्य यूजर ने तो जडेजा को हैपी रिटायरमेंट तक कह दिया। मालूम हो कि जडेजा ने पिछले साल टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह वनडे और टेस्ट में टीम का हिस्सा बने रहे हैं।
इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चयन समिति और मुख्य कोच गौतम गंभीर 2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका देने पर विचार कर रहे हैं। चयनकर्ता इस बारे में चर्चा कर रहे हैं कि जडेजा को मौका दिया जाए या किसी युवा खिलाड़ी को चुना जाए। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम जब घोषित होगी तो इससे जडेजा के भविष्य के बारे में भी संकेत मिलेंगे।