फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL: पाकिस्तान सुपर लीग टीम मुल्तान के मालिक ने की आत्महत्या, 63 वर्ष की उम्र में खत्म किया जीवन

Thu, 06 Jul 2023 06:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आलमगीर तरीन पाकिस्तान के जाने-माने व्यवसायी थे। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग की टीम मुल्तान सुल्तान को खड़ा किया था। इसके अलावा वह देश के सबसे बड़े जल सोधन संयंत्र में से एक के संचालक थे।
 
विज्ञापन
आलमगीर तरीन (बाएं) मोहम्मद रिजवान (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस के मालिक आलमगीर तरीन ने लाहौर के गुलबर्ग इलाके में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। प्रतिष्ठित येल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र आलमगीर ने 63 वर्ष की उम्र में अपना जीवन खत्म कर लिया। पाकिस्तान के दक्षिण पंजाब में उन्होंने एक अग्रणी व्यवसायी के रूप में अपना नाम स्थापित किया और देश में सबसे बड़े जल शोधन संयंत्रों में से एक का संचालन किया। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, उनकी आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। मुल्तान सुल्तांस के सीईओ हैदर अजहर ने खुद आलमगीर की मौत की पुष्टि की और उनके परिवार के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


अजहर ने कहा, "आलमगीर तरीन हमारी टीम के एक मूल्यवान सदस्य और एक सम्मानित व्यक्तित्व थे। हम उनके अचानक और असामयिक निधन से बहुत दुखी हैं। इस अविश्वसनीय कठिन समय में हमारे प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।"



पीएसएल फ्रेंचाइजी, लाहौर कलंदर्स ने भी इस खबर पर दुख व्यक्त किया और कहा कि वे तरीन के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हैं। फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, "हम इस कठिन समय में आलमगीर तरीन के परिवार और मुल्तान सुल्तांस के साथ खड़े हैं।"
विज्ञापन


मुल्तान सुल्तांस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आलमगीर "एक खेल प्रेमी थे, जो महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों और महिलाओं के लिए एक ठोस मंच स्थापित करने और उन्हें अपने कौशल को और विकसित करने के लिए सर्वोत्तम संभव संसाधन प्रदान करने की दिशा में काम करना चाहते थे।"

2021 में मुल्तान सुल्तान ने फाइनल में पेशावर जाल्मी को हराकर पहली बार पीएसएल खिताब जीता था। इस टीम में मोहम्मद रिजवान जैसे पाकिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वहीं, डेविड मिलर और राइली रूसो विदेशी खिलाड़ियों में बड़ा नाम हैं। यह टीम 2018 में पीएसएल का हिस्सा बनी थी और अब तक छह सीजन में एक बार खिताब जीतने में सफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें