फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी शॉ की सगाई टूटी: भारतीय क्रिकेटर की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने की पुष्टि, सोशल मीडिया पर लिखा लंबा पोस्ट

Thu, 17 Sep 2026 03:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पृथ्वी की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने उनसे अलग होने का एलान कर दिया है। पृथ्वी और आकृति की सगाई इस साल मार्च में हुई थी।
विज्ञापन
1 of 3
आकृति और पृथ्वी - फोटो : instagram @akritiagarwal7
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ निजी जिदंगी भी मुश्किलों से गुजर रही है। पृथ्वी एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पृथ्वी की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे अलग होने की जानकारी साझा की है। आकृति ने इंस्टाग्राम के जरिए पृथ्वी शॉ से अलग होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 3
आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ - फोटो : इंस्टाग्राम
आपसी सहमति से लिया फैसला 
आकृति ने लिखा, भारी मन से, मैं यह बताना चाहती हूं कि मेरे मंगेतर और मैंने अपने भविष्य के लिए अलग-अलग लक्ष्यों और हालात की वजह से अलग होने का फैसला किया है। हम एक-दूसरे से जितना प्यार और परवाह करते हैं, हमने यह मान लिया है कि हमारे रास्ते साथ रहने के लिए नहीं बने हैं। अपनी जिम्मेदारियों और अभी जिन हालात का हम सामना कर रहे हैं, उन्हें देखते हुए हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

आकृति ने आगे लिखा, मैं सच में हम दोनों के लिए आगे बढ़ने के लिए सबसे अच्छी शांति और खुशी की कामना करती हूं। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि इस मुश्किल समय में हमारी निजता का सम्मान करें और हमारे फैसले के पीछे के कारणों के बारे में अंदाजा लगाने से बचें। हमारी जगह को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @akritiagarwal7
लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं पृथ्वी
पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री आकृति अग्रवाल ने आठ मार्च 2026 को सगाई की थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों के रिश्तों में खटास की खबरें आ रही थीं। आकृति के सोशल मीडिया पोस्ट ने उस पर मुहर लगा दी है।  26 साल के पृथ्वी शॉ को एक समय भारतीय क्रिकेट का अगला स्टार माना जा रहा था। 2018 में मात्र 18 साल की उम्र में शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था और शतक लगाया था। हालांकि, बाद में उनके फॉर्म में गिरावट आई और वे टीम से बाहर हो गए। फिलहाल उन्हें घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में भी अपनी जगह के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें