फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकमल भाईयों की पाक टीम से छुट्टी

Sat, 12 Jan 2013 07:35 PM IST
कराची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए घोषित टीम से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तीनों अकमल बंधुओं कामरान, उमर और अदनान को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया है। पीसीबी ने टीम में व्यापक फेर बदल करते हुए मोहम्मद इरफान और एहसान आदिल सहित 16 सदस्यीय टीम में पांच नए चेहरे को शामिल किया है।
विज्ञापन


विकेटकीपर अदनान की जगह सरफराज अहमद को टीम में शामिल किया है जबकि इरफान को भारत दौरे पर किए गए शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। 19 वर्षीय तेज गेंदबाज एहसान आदिल को भी जगह मिली है।

इसके अलावा नासिर जमशेद और हैरिस सोहेल भी चयनकर्ताओं का दिल जीतने में सफल रहे। लेफ्ट आर्म स्पिनर अब्दुल रहमान भी डोपिंग की सजा पूरी करने के बाद टीम में लौट आए हैं। ऐजाज चीमा, मोहम्मद समी, अयूब और अफक रहीम को टीम से बाहर निकाल दिया गया है। वन-डे और टी-20 टीमों की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें