फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पिनर धनंजय ने द.अफ्रीका को 124 पर समेटा, श्रीलंका ने बनाई 365 रन की बढ़त

Sat, 21 Jul 2018 11:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट टीम
विज्ञापन

श्रीलंकाई स्पिनर अकीला धनंजय (5/52) की फिरकी के आगे दक्षिण अफ्रीका की दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 34.5 ओवरों में 124 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। करुणारत्ने 59 और एंजेलो मैथ्यूज 12 रन पर खेल रहे हैं। 

विज्ञापन


मेजबान टीम की बढ़त 365 रन की हो गई है जबकि सात विकेट शेष हैं। मेहमान टीम पर दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडरा रहा है। श्रीलंका ने पहली पारी में 338 रन बनाए थे। अकीला (43*) ने रंगना हेराथ (35) के साथ अंतिम विकेट पर 74 रन भी जोड़े। 

अंतिम विकेट केशव महाराज को मिला जिन्होंने 129 रन पर नौ विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। धनंजय के पांच विकेट के अलावा दिलरुवान परेरा (4/40) और रंगना हेराथ (1/32) ने विकेट बांटे। श्रीलंकाई कप्तान सुरंगा लकमल को तो गेंदबाजी करने की जरूरत नहीं पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें