फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर ने भारतीय चयन समिति के अध्यक्ष पद के लिए किया आवेदन, माने जा रहे हैं प्रबल दावेदार

Sat, 01 Jul 2023 05:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अगरकर ने भारत के लिए 26 टेस्ट और 191 वनडे मैच खेले हैं। अगर उन्हें इस पद के लिए चुन लिया जाता है तो चयनकर्ता पैनल में वेस्ट जोन से दो चयनकर्ता हो जाएंगे।
विज्ञापन
अजीत अगरकर और उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व गेंदबाज अजीत अगरकर ने भारतीय सीनियर पुरुष चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन दिया है।  22 जून के बीसीसीआई ने एक विज्ञापन के जरिये चयन समिति में एक खाली पद के लिए आवेदन मांगे थे। भारतीय चयन समिति के पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा के इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली पड़ा था।
विज्ञापन

अगरकर ने बुधवार को इस खाली पद के लिए आवेदन भरा। अगरकर ने भारत के लिए 26 टेस्ट और 191 वनडे मैच खेले हैं। अगर उन्हें इस पद के लिए चुन लिया जाता है तो चयनकर्ता पैनल में वेस्ट जोन से दो चयनकर्ता हो जाएंगे। सलील अंकोला पहले से ही वेस्ट जोन के चयनकर्ता हैं। शिव सुंदर दास, एस शरथ और सुब्रतो बनर्जी समिति के बाकी तीन चयनकर्ता हैं। अपने बेहतरीन क्रिकेटिंग करियर और मुंबई क्रिकेट की चयन समिति के अध्यक्षता के अनुभव के कारण, अगरकर इस पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

अगरकर साल 2017 से 2019 तक घरेलू क्रिकेट में मुंबई की चयन समिति के अध्यक्ष रहे चुके हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टॉफ का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एलान किया था कि अगरकर और शेन वॉटसन अब उनके कोचिंग स्टाॉफ का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन

बीसीसीआई के संविधान में लोधा कमेटी द्वारा संशोधित ड्राफ्ट में ऐसा कहीं नहीं लिखा गया है कि चयनकर्ताओं को उनके जोन के आधार पर चुना जाएगा। चयनकर्ता के मापदंड के मुताबिक एक चयनकर्ता को पिछले पांच साल से क्रिकेट से संन्यास लिया होना चाहिए और कुछ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले होने चाहिए। हालांकि, बीसीसीआई पांच अलग-अलग जोन से पांच चयनकर्ता चुनता आ रहा है। विज्ञापन में भी ऐसा कहीं नहीं लिखा गया था कि बीसीसीआई किसी एक निश्चित जोन से चयनकर्ता तलाश रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें