फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगुली बोले- अजिंक्य रहाणे का फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय नहीं

Tue, 19 Dec 2017 09:24 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : indian express
विज्ञापन
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि अजिंक्य रहाणे का खराब फॉर्म आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय नहीं है।
विज्ञापन


रहाणे पिछले कुछ समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ संपन्न तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की पांच पारियों में रहाणे सिर्फ 17 रन बना सके, लेकिन उप-महाद्वीप के बाहर उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है।

गांगुली ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'मुझे नहीं लगता कि अजिंक्य रहाणे का फॉर्म चिंता का विषय है क्योंकि वो गुणी खिलाड़ी हैं। विराट कोहली, रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय को दक्षिण अफ्रीका का अनुभव हासिल हैं। सबसे बढ़िया बात ये है कि चारों दोबारा दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं और वो भी बेहतर खिलाड़ी बनकर।'
विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व कप्तान टीम इंडिया के गेंदबाजी आक्रमण से भी काफी प्रभावित हैं, लेकिन कुछ इसलिए नहीं कह रहे हैं क्योंकि वो उन्हें एक्शन में देखना चाहते हैं। गांगुली ने कहा, 'हमें पता करना होगा कि ये गेंदबाजी आक्रमण सर्वश्रेष्ठ है या नहीं। टीम के पास अच्छे तेज गेंदबाज मौजूद हैं। उमेश के पास गति है और भुवनेश्वर अच्छी लय में हैं, इसलिए इंतजार करना होगा।'
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहले टेस्ट में अंतिम एकादश का चयन परिस्थितियों के हिसाब से होगा। गांगुली का मानना है कि हार्दिक पांड्या को छठे क्रम पर आजमाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'आपको हार्दिक को मौका देना होगा तभी उनका टेस्ट हो सकेगा। रोहित शर्मा ने जरूर दो मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया। अगर फ्लैट पिच मिले तो निश्चित ही अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मौका देना चाहिए, लेकिन अगर हरी पिच हो तो फिर एक बल्लेबाज को मौका देना चाहिए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें