फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट की गैरहाजिरी में रहाणे होंगे कप्तान! गावस्कर बोले- उन पर कोई दबाव नहीं होगा

Mon, 14 Dec 2020 04:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के बाद विराट कोहली स्वदेश लौट आएंगे। कोहली के पितृत्व अवकाश पर आने के बाद उनकी गैरहाजिरी में टीम की कमान उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को दिए जाने की संभावना है। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि अगर अजिंक्य कोय यह जिम्मेदारी मिलती है तो उस पर कोई दबाव नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 5
विराट और रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने स्टार स्पोटर्स के कार्यक्रम 'गेम प्लान' में कहा, 'अजिंक्य रहाणे पर कोई दबाव नहीं है क्योंकि उसने दो बार भारत की कप्तानी की और दोनों बार विजयी रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में उसकी कप्तानी में भारत जीता और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ भी जीत दर्ज की। जहां तक उसकी कप्तानी का सवाल है तो कोई दबाव नहीं होगा क्योंकि उसे पता है कि अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए वह कार्यवाहक कप्तान ही होगा।'
विज्ञापन

3 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
रहाणे ने दोनों अभ्यास मैचों में भारत की कप्तानी की जो ड्रॉ रहे। गावस्कर ने कहा, 'इसलिए मुझे नहीं लगता कि कप्तानी को लेकर वह ज्यादा सोच रहा होगा। वह उतनी ही ईमानदारी से कप्तानी करेगा, जैसे बल्लेबाजी करता है। वह क्रीज पर पुजारा को विरोधी पर दबाव बनाने का मौका देगा और खुद उसका साथ देगा।'

4 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
पुजारा 2018-19 में खेली गई श्रृंखला में 521 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द सीरिज' थे। भारत ने वह श्रृंखला 2-1 से जीती थी। गावस्कर का मानना है कि भारत को अगर आगामी श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करना है तो पुजारा को लंबी पारियां खेलनी होगी। उन्होंने कहा, 'आगे 20 दिन के टेस्ट क्रिकेट में से मैं चाहूंगा कि वह 15 दिन बल्लेबाजी करे। वह मानसिक रूप से इतना मजबूत है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसने किसी और प्रारूप में खेला है या नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट-रहाणे
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भी पुजारा की तारीफ करते हुए कहा, 'उसने हमें बहुत परेशान किया। हम ऐसी पीढी में हैं जहां खिलाड़ी की उसके स्ट्रोक्स और स्ट्राइक रेट के लिए तारीफ करते हैं। वह उन खिलाड़ियों में से है जिसका टेस्ट क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 45 के करीब है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें