फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM नरेंद्र मोदी ने खत लिखकर दिया इन्विटेशन, रहाणे ने थैंक्यू कहा और किया ये वादा

Sat, 23 Sep 2017 10:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : indian express
विज्ञापन
टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। रहाणे ने यह ट्वीट प्रधानमंत्री द्वारा मिले पत्र के बाद किया। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रहाणे को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा है। यह अभियान सरकार द्वारा देशभर में सफाई रखने के इरादे से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


टीम इंडिया के क्रिकेटरों का सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों में हिस्सा लेना नया अनुभव नहीं है। इससे पहले 2 अक्टूबर 2016 को गांधी जयंती के अवसर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 'स्वच्छ भारत' अभियान में हिस्सा लिया था। तब कोहली ने ईडन गार्डन्स पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया था। वैसे 'स्वच्छ भारत अभियान' और 'स्वच्छता ही सेवा' समान अभियान है जो सरकार द्वारा देश में सफाई रखने के इरादे से आयोजित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: स्पेशल: जब-जब नर्वस 90 का शिकार हुए विराट, टीम का हुआ ऐसा हाल 

रहाणे को लिखे खत में प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिकेटर को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रण दिया है। यह अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है। मोदी ने इस पत्र में महात्मा गांधी के विश्वास को बताया और कहा कि देश के लोगों को सफाई पहल में हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहाणे ने PM को ऐसे दिया धन्यवाद

अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
इस पत्र को पाने के बाद रहाणे ने फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'आदरणीय नरेंद्र मोदी जी। आपसे इस पत्र को पाकर काफी खुश हूं। स्वच्छता ही सेवा अभियान में हिस्सा लेना मेरे लिए सम्मान की बात है।'
  Respected @narendramodi ji. I'm truly humbled to receive this letter from you. It's my honour to participate in SWACHHATA HI SEVA movement. pic.twitter.com/cIvbzr4jTN — ajinkyarahane88 (@ajinkyarahane88) September 22, 2017


पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार व अनुष्का शर्मा ने भी इस आंदोलन को सपोर्ट करने का वादा किया है।

अजिंक्य रहाणे अभी टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कोलकाता में हुए दूसरे वन-डे में अर्धशतकीय पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की। इसके बाद कुलदीप यादव ने हैट्रिक लेकर टीम इंडिया को इस मुकाबले में 50 रन से जीत दिलाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें