फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप टीम में नहीं मिला मौका, अब इस देश में खेलने जा रहे अजिंक्य रहाणे

Fri, 26 Apr 2019 09:59 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रहाणे
विश्व कप क्रिकेट टीम चयन से पहले अजिंक्य रहाणे का नाम भी मीडिया जगत में गूंजने लगा था। माना जा रहा था कि इंडियन टी-20 लीग उनके लिए वर्ल्ड कप का टिकट कटा सकता है, लेकिन खराब खेल ने उनकी आखिरी उम्मीदों को भी झटक दिया। इस तरह रहाणे भारतीय विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाए। अब यह भारतीय बल्लेबाज हैंपशर के साथ खेलने जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
भारतीय टेस्ट बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इंग्लिश काउंटी हैंपशर से जुड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं और वह मई से जुलाई तक इस टीम की तरफ से आठ काउंटी मैचों में भाग लेंगे। हैंपशर काउंटी ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर रहाणे को अनुबंधित करने की घोषणा की। वह दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम की जगह लेंगे जो विश्व कप से पहले अपनी राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली, रहाणे
रहाणे ने हैंपशर से जुड़ने वाला पहला भारतीय क्रिकेटर बनने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘मैं हैंपशर की तरफ से खेलने वाला पहला भारतीय बनने को लेकर उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा और हमारी टीम जीत दर्ज करेगी। मैं बीसीसीआई का खेलने की अनुमति देने के लिये आभार व्यक्त करता हूं।’ 
विज्ञापन

4 of 4
अजिंक्य रहाणे
रहाणे भारतीय टेस्ट टीम के सदस्य हैं और बीसीसीआई चाहता है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की पहली श्रृंखला में भाग लेने से पहले टेस्ट विशेषज्ञ काउंटी चैंपियनशिप में खेलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें