फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे ने कहा- एमएस धोनी की इस खूबी से टीम इंडिया को मिल रहा सबसे ज्यादा फायदा

Fri, 29 Dec 2017 08:35 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पिछले 13 साल से भारतीय क्रिकेट की अच्छे से सेवा कर रहे हैं। वह टीम इंडिया के युवाओं के काफी खास हैं। भारतीय क्रिकेट में उम्दा योगदान के बावजूद धोनी की जगह को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं। उन पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव बना रहता है।
विज्ञापन


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत कई क्रिकेटर्स धोनी के समर्थन में बातें कही हैं और उनके आलोचकों को करारा जवाब दिया। अब इस लिस्ट में अजिंक्य रहाणे भी जुड़ गए हैं और इंडिया टुडे ने उनके हवाले से कहा कि एमएस धोनी का भारतीय क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान है।

रहाणे का मानना है कि यह कहना गलत नहीं होगा कि एमएस धोनी ने संभवतः अपने करियर में क्रिकेट फील्ड पर सबकुछ देख लिया है। रहाणे ने कहा, 'निश्चित ही एमएस धोनी में अभी काफी क्रिकेट बची है। वह अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हैं। अपनी डाइट पर काफी फोकस्ड हैं। मैदान के अंदर विराट कोहली को उनकी सलाह काफी फर्क पैदा करती है। धोनी के पास अपार अनुभव हैं और उन्होंने सबकुछ देख लिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहाणे बोले- धोनी की वो खूबी, जो हम सभी के बहुत काम आती है

एमएस धोनी और अजिंक्य रहाणे
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि धोनी एक उम्दा व्यक्ति हैं और हम भाग्यशाली हैं कि वह हमारी टीम के सदस्य हैं। उनकी सलाह हमारे लिए काफी काम आती है। उन्होंने हमें काफी कुछ सिखाया है और अभी उनमें काफी क्रिकेट बची है।'

हाल ही में टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने भी धोनी के आलोचकों पर धावा बोला था। इसके अलावा राष्ट्रीय चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि 2019 वर्ल्ड कप के लिए धोनी आटोमेटिक चॉइस हैं। रोहित शर्मा ने तो हैरानी जताई कि धोनी को अच्छे फॉर्म के बावजूद आलोचक निशाना क्यों बनाते हैं।

रोहित शर्मा ने कहा था, 'मुझे हैरानी है कि इस तरह का सवाल उठता है। अगर आप उनके पिछले प्रदर्शनों को देखे तो मुझे नहीं लगता कि ऐसे सवाल किए जाना चाहिए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें