फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेश लौटने के बाद रहाणे बोले- इस पारी ने रखी थी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत की नींव

Sun, 24 Jan 2021 10:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एडीलेड में खेले गए पहले टेस्ट की शर्मनाक हार के बाद बॉक्सिंग डे मैच से टीम इंडिया की कमान संभालने वाले उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट की उनकी शतकीय पारी बेहद खास थी, क्योंकि इससे श्रृंखला में जीतने का रास्ता खुला।

विज्ञापन


बॉक्सिंग डे टेस्ट में 112 रन बनाने के बाद रहाणे ने हालांकि कहा कि लॉर्ड्स मैदान (17 जुलाई 2014) पर खेली गई शतकीय पारी उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है। इस 32 साल के खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें मेलबर्न की अपनी पारी के महत्व के बारे में तब पता नहीं चला था, जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 2-1 श्रृंखला जीत की नींव रखी थी।

मेलबर्न टेस्ट शतक वाकई खास था
रहाणे ने 'स्पोर्ट्स टुडे' से कहा, 'मेरे लिए यह जरूरी है कि जब मैं रन बनाऊ तो टीम जीत हासिल करें। मुझे लगता है कि वह पारी मेरे लिए वास्तव में कुछ खास है। मेरे लिए टेस्ट मैच और श्रृंखला जीतना उपलब्धियों के बजाय प्राथमिकता है।' उन्होंने कहा, 'लेकिन हां, मेलबर्न टेस्ट शतक वाकई खास था। मैंने मेलबर्न में कहा कि लॉर्ड्स का शतक मेरे लिए सबसे खास है लेकिन कई लोगों ने मुझे बताया कि मेलबर्न की शतकीय पारी लॉर्ड्स से बेहतर थी।'
विज्ञापन


रहाणे ने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि मैं इस पर कैसे प्रतिक्रिया दूं। लेकिन अब मुझे अहसास हुआ, एडीलेड टेस्ट मैच के बाद की परिस्थितियों को देखते हुए, मेलबर्न टेस्ट श्रृंखला के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण था और हां, मुझे लगा कि मेलबर्न की पारी वास्तव में विशेष थी।'

एडीलेड में 36 रन पर सिमट गई थी टीम इंडिया
भारतीय टीम एडीलेड में टेस्ट की दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर ऑल आउट हो गई थी और ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से मैच जीतकर चार मैचों की बोर्डर-गावस्कर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद कप्तान विराट कोहली पितृत्व अवकाश पर जबकि मोहम्मद शमी चोटिल होने के बाद स्वदेश लौट आए थे। इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में रहाणे ने शतकीय पारी खेलकर टीम का शानदार नेतृत्व किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें