टेस्ट मैचों में खराब दौर के कारण मुंबई के इस खिलाड़ी के लिए यह दौरा काफी अहम होगा और वह अभ्यास मैच में अच्छी बल्लेबाजी करना चाहेंगे। विश्व कप तक छह महीने तक लगातार खेलने वाले बुमराह अब तरोताजा हो गए हैं और एक महीने के लंबे आराम के बाद वह अभ्यास मैच में लय वापस लाना चाहेंगे।
बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत भी रन जुटाने के लिए बेताब होंगे। ऋषभ के लिए यह बेताबी ज्यादा होगी क्योंकि ऋद्धिमान साहा ए मैचों में दो अर्धशतक जड़ चुके हैं और इसमें कोई शक नहीं कि वह बेहतर विकेटकीपर हैं। मयंक अग्रवाल का टेस्ट में पारी का आगाज करना निश्चित है लेकिन हनुमा विहारी और लोकेश राहुल में से चुना जाएगा कि कौन इस प्रारूप में बेहतर होगा।
तेज गेंदबाज उमेश यादव और इशांत शर्मा भी टीम प्रबंधन को अभ्यास मैच में अपने अच्छे प्रदर्शन से लुभाना चाहेंगे। भारत के स्पिन विभाग की जिम्मेदारी ऑफ स्पिनर अश्विन और बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा द्वारा उठाए जाने की उम्मीद है। यह अधिकृत प्रथम श्रेणी मैच नहीं है तो भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों को क्रीज पर समय बिताने का मौका मिलने की उम्मीद है। सभी गेंदबाज भी हाथ खोलेंगे।
टीम इस प्रकार है :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, ऋद्धिमान साहा, इशांत शर्मा, रोहित शर्मा, हनुमा विहारी और उमेश यादव। बता दें कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड एकादश की जानकारी नहीं मिली है।