फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में 3 हजार रन पूरे करने वाले 11वे खिलाड़ी बने रहाणे

Wed, 17 May 2017 09:47 PM IST
amarujala.com- Written by: Abhishek Tiwari
विज्ञापन
ajinkya rahane - फोटो : pti
विज्ञापन
राइजिंग पुणे सुपरजायंट के स्टॉर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में अपने तीन हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे क्वालीफायर मुकाबले में हासिल की। इस मैच में रहाणे ने 43 गेंद में 56 रन बनाए। 
विज्ञापन


आईपीएल में रहाणे साल 2008 से खेल रहे हैं। इस लिहाज से उन्होंने करियर के दसवें आईपीएल सीजन में यह उपलब्धि हासि की है। वह आईपीएल में 3 हजार रन के आंकड़े को पार करने वाले 11वें क्रिकेटर हैं। 

रहाणे ने आईपीएल में अब तक कुल 110 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 33.47 की औसत और 120.66 के स्ट्राइक रेटसे 3013 रन बनाए हैं। हालांकि रहाणे को 110 मैंचों में 104 में ही बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। रहाणे का आईपीएल में अधिकतम स्कोर 103 है। वह आईपीएल में अब तक एक शतक और 25 अर्धशतक जड़ चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई इंडियन्स के साथ शरु किया था आईपीएल करियर

rahane

रहाणे ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी। पहले तीन सीजन 2008 से 2009 तक वह मुंबई के साथ रहे। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया 2010 से 2016 तक वह राजस्थान के साथ रहे। राजस्थान रॉयल्स के कुछ दिनों में वह मुख्य कड़ी बन गए। साल 2016 में राजस्थान पर बैन लगने के बाद पुणे ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। साल 2012 में वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। 

आईपीएल 2017 में रहाणे का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा हैं। हालांकि उन्होंने इस सीजन में अपने 3 सबसे बड़े स्कोर मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ बनाए हैं, जिसमें आज की पारी भी शामिल है। मौजूदा सीजन में  15 मैचों में वह 24 की औसत और लगभग 118 के स्ट्राइक रेट से 338 रन बना चुके हैं। जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। 

आईपीएल में   अजिंक्य रहाणे  सुरेश रैना, विराट कोहली, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर, डेविड वार्नर, रॉबिन उथप्पा, क्रिस गेल, शिखर धवन, एबी डिविलियर्स और महेंद्र सिंह धोनी के बाद 3,000 आईपीएल रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए हैं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें