फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsIND: दिग्गजों की सुर्खियां बटोर रहे हैं अजिंक्य रहाणे, कप्तानी की हो रही है जमकर तारीफ

Sat, 26 Dec 2020 04:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रनों पर रोक दिया। इसके लिए टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ हो रही है। तारीफ करने वालों में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न सहित कई नाम हैं।

विज्ञापन


पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर कहा, 'भारत के लिए सबसे खास दिन। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। डेब्यू करने वाले दोनों खिलाड़ी आत्मविश्वास से लबरेज थे। रहाणे ने वास्तव में बेहतरीन कप्तानी की। मगर सबसे खास बात यह है कि उन्होंने एडिलेड के हार को भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश की। 
 


वहीं, टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर रहाणे की कप्तानी की तारीफ की। सहवाग ने लिखा, 'रहाणे ने अच्छी तरह से गेंदबाजी में बदलाव किया और स्मार्ट फील्डिंग प्लेसमेंट की। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया अश्विन, बुमराह, सिराज के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया पहले 195 पर आॉलआउट। अब बल्लेबाजों के पहली पारी में अच्छा खेल दिखाना होगा।'

विज्ञापन

 


शेन वॉर्न ने ट्वीट कर कहा, 'आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में क्रिकेट का अच्छा दिन था। लंबे समय तक एसलीजी में शानदार विकेट तैयार करने के लिए ग्राउंड स्टाफ को बधाई। कृपया इस प्रकार की पिचें और अधिक बनाएं। रहामे के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन था। क्या भारत पूरे दिन बल्लेबाजी कर सकता है?'

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें