फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL इलेक्शन से सेलेक्शन रिजल्ट: रहाणे और कृणाल बने फैंस के सबसे फेवरेट प्लेयर, देखें पूरी लिस्ट

Sat, 27 Jan 2018 01:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ajinkya Rahane
विज्ञापन

'आईपीएल इलेक्शन से सेलेक्शन कैंपेन' में क्रिकेट फैंस ने अपने फेवरेट प्लेयर्स के लिए जमकर वोटिंग की। 15 जनवरी 2018 को शुरू हुई इस ऑनलाइन वोटिंग में अजिंक्य रहाणे और कृणाल पंड्या जैसे भारतीय खिलाड़ियों ने बाजी मारी। 25 जनवरी 2018 को बंद हुई इस ऑनलाइन वोटिंग में 30 स्टार खिलाड़ियों और 20 अनकैप्ड खिलाड़ियों की दो अलग-अलग कैटेगरी में वोटिंग हुई।

विज्ञापन


स्टार प्लेयर्स के लिए हुई वोटिंग में चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस ने 26% वोटिंग के साथ ब्रैंडन मैकुलम को अपना फेवरेट प्लेयर माना। इसके अलावा पिछले सीजन में पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेलने वाले अजिंक्य रहाणे को राजस्थान रॉयल्स के फैंस ने 46% वोटिंग के साथ अपना फेवरेट प्लेयर बताया।

इसके अलावा इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवेन पंजाब के फेवरेट बने। स्टोक्स के पक्ष में डेयरडेविल्स फैंस ने 41% और किंग्स इलेवेन पंजाब के फैंसने 22% वोटिंग की। वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर बैंगलोर फैंस के सबसे फेवरेट प्लेयर कैरीबियाई खिलाड़ी क्रिस गेल रहे।
विज्ञापन


अनकैप्ड कैटेगरी में मुंबई इंडियंस के कृणाल पंड्या फैंस के सबसे फेवरेट प्लेयर बनकर उभरे हैं। मुंबई इंडियंस के फैंस ने उनके पक्ष में 49% वोटिंग की, जबकि रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के फैंस की तरफ से उन्हें 27% वोट मिले। पिछले सीजन में गुजरात लायंस के लिए खेलने वाले बेसिल थंपी आईपीएल की 8 में 7 टीमों के फेवरेट प्लेयर बनकर उभरे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें