दरअसल, कोहली IPL के बाद इस मैच में हिस्सा न लेकर काउंटी क्रिकेट खेलने इंग्लैंड जा रहे हैं। काउंटी में उन्हें सरे के लिए खेलना है। विराट दोबारा टीम के साथ आयरलैंड में जुड़ेगे जहां भारत को दो टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 और फिर 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी। इंग्लैंड दौरे का समापन पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से होगा।
खबर है कि निदाहास ट्रॉफी में शानदार खेल दिखाने के बाद आईपीएल में केकेआर की कप्तानी संभालने वाले दिनेश कार्तिक को भी वनडे और टी-20 टीम में शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले इंडिया-ए टीम में लोकेश राहुल, मुरली विजय और रविचंद्रन अश्विन को भी मौका मिल सकता है।