फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Hundred: एडेन मार्करम बीच टूर्नामेंट में क्यों लौटे स्वदेश, अब किसे मिली मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स की कमान?

Wed, 05 Aug 2026 06:03 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एडेन मार्करम निजी कारणों से द हंड्रेड 2026 के बीच टूर्नामेंट छोड़कर दक्षिण अफ्रीका लौट गए हैं। उनके स्थान पर जोस बटलर को मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि माइकल ब्रेसवेल को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
एडेन मार्करम - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द हंड्रेड 2026 के बीच मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान एडेन मार्करम निजी कारणों से टूर्नामेंट बीच में छोड़कर दक्षिण अफ्रीका लौट गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर को टीम की कमान सौंपी है, जबकि न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को मार्करम के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


फ्रेंचाइजी ने क्या कहा?
फ्रेंचाइजी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा, 'मैनचेस्टर सुपर जायंट्स पुष्टि करता है कि पुरुष टीम के कप्तान एडेन मार्करम निजी कारणों से दक्षिण अफ्रीका लौट गए हैं। क्लब की ओर से हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और इस सीजन में टीम के लिए उनके योगदान के लिए धन्यवाद करते हैं।'

मार्करम का प्रदर्शन
एडेन मार्करम सुपर जाएंट्स फ्रेंचाइजी के आईपीएल, एसए20 और द हंड्रेड तीनों टीमों का हिस्सा हैं। उन्होंने इस सीजन में पांच मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 117 रन बनाए। अपने आखिरी मुकाबले में एमआई लंदन के खिलाफ ओवल में उन्होंने शानदार अर्धशतक भी जड़ा था।
विज्ञापन


बटलर संभालेंगे कप्तानी
मार्करम के जाने के बाद अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। बटलर इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पांच मैचों में 112 की बेहतरीन औसत से 226 रन बनाए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद यह पहला मौका होगा जब वह किसी टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

माइकल ब्रेसवेल की एंट्री
मार्करम की जगह न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को टीम में शामिल किया गया है। ब्रेसवेल से उम्मीद होगी कि वह बल्ले और गेंद दोनों से टीम को संतुलन प्रदान करेंगे।

नॉकआउट की राह मुश्किल
मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स का प्रदर्शन इस सीजन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टीम ने शुरुआती पांच मुकाबलों में केवल दो जीत दर्ज की है, जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में टीम फिलहाल छठे स्थान पर है और नॉकआउट में जगह बनाने के लिए उसे बचे हुए मुकाबलों में दमदार वापसी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें