फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन-डे में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया प्रैक्टिस छोड़ कर रही मटरगश्ती

Thu, 13 Feb 2020 01:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैमिलटन के सेडेन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके पहले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी हैमिल्टन स्थित पुतारुरू के ब्लू स्प्रिंग (Putaruru) घूमने गए। वहां इन खिलाड़ियों ने खूब एन्जॉय किया। 

विज्ञापन


बीसीसीआई ने गुरुवार को इन खिलाड़ियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में टीम के काफी खिलाड़ी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में ऋद्धिमान साहा, चेतेश्वर पुजारा, आर अश्विन और उमेश यादव नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ भी स्पॉट किए गए। 
 

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 फरवरी से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच हैमिलटन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 29 फरवरी से चार मार्च तक चलेगा। मालूम हो कि भारत ने पहले पांच मैचों की टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड का क्लीन स्विप किया। वहीं, वन-डे सीरीज में टीम इंडिया को 3-0 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें