फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई टेस्ट से पहले विराट ने बताया, क्या था उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा क्षण

Thu, 04 Feb 2021 09:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच शुक्रवार से चेन्नई में शुरू हो जाएगा। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमें अपनी पूरी ताकत झोंकना चाहेंगी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी चाहेंगी। भारत की कमान एक बार फिर से विराट कोहली के पास होगी और वे अपनी कप्तानी में दमदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज फतह करना चाहेंगे।

विज्ञापन


उधर ऑस्ट्रेलिया में एक मैच खेलकर पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौटने वाले विराट अब एक बार फिर से टीम की कमान संभालने और रनों का अंबार लगाने के लिए तैयार हैं। विराट ने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर बात की। 
   
इस दौरान उन्होंने अपने बेटी की जन्म और ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत पर अपना अनुभव साझा किया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि बेटी के जन्म और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की यादगार जीत में क्या अधिक खास था। इसपर उन्होंने कहा कि दोनों की तुलना सही नहीं है। पिता बनना मेरे जीवन का सबसे खास पल था और इस समझने के लिए आपको इसे महसूस करना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि अनुष्का को डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जाने के वक्त तक वे मोबाइल पर वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की मैच जिताऊ साझेदारी देख रहे थे। उन्होंने कहा, 'मैं टीम के साथ पूरे समय जुड़ा रहा, सब कुछ देख रहा था। लड़कों पर गर्व है।' 

विराट ने कहा, 'मैं टीम के साथ नहीं हूं तो इसका यह मतलब नहीं है कि मैं उनसे दूर हूं, मैं हमेशा उनसे जुड़ा रहता हूं और इसी तरह से टीम काम करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें