फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आतंकी हमला, BCCI ने दिखाए PCB को तेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में हुए आतंकी हमले के बाद बीसीसीआई ने अपने तेवरों में कोई नरमी नहीं बरती है। बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर का इस संबंध में बयान सामने आया है।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने पीसीबी को साफ निर्देश दिए है कि वह फिलहाल टीम इंडिया का पाकिस्तान में दौरा करने के मूड में कतई नहीं है। आपको बता दें कि 26 नवम्बर मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बीसीसीआई को पाक में किसी भी तरह का क्रिकेट दौरा करने से परहेज करने के आदेश दिए थे।

अनुराग ने भारत सरकार का हवाला देते हुए पाक क्रिकेट बोर्ड की उन सभी अटकलों को विराम लगा दिया है जिसमें पीसीबी की ओर से भारतीय टीम के पाक में दौरे की संभावनाओं की बात की गई थी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

बीसीसीआई और पीसीबी के बीच असहमति बरकरार

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा है कि बीसीसीआई अपने क्रिकेट दौरे को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट है और इस संबंध में पीसीबी से भी पूरी बात हो चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि आईसीसी की हालिया बैठक के दौरान पीसीबी और बीसीसीआई की मीटिंग हुई थी। जिनमें कुछ मुद्दों पर अभी भी दोनों का सहमति होना बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें