फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंग्लैंड के खिलाफ मैच में बने स्पिन पिचें'

Mon, 29 Oct 2012 12:09 AM IST
ग्रेटर नोएडा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली के बाद अब हरभजन सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टूर्नामेंट में स्पिन पिच बनाने की वकालत की है। इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए भारत-ए टीम में एक भी स्पिनर नहीं रखने को लेकर हो रही आलोचना को नजरंदाज करते हुए ऑफ स्पिनर ने आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टर्निंग विकेट बनाने की मांग की।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले तीन नवंबर से शुरू हो रहे तीन दिन के अभ्यास मैच में भारत-ए टीम में एक भी स्पिनर नहीं रखा गया है। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज माइकल वॉन ने इस रणनीति की आलोचना करते हुए कहा है कि भारत गलत परंपरा शुरू कर रहा है। बल्लेबाज विराट कोहली ने हालांकि इंग्लैंड को उसी की जबान में जवाब देकर टर्निंग विकेट बनाने की पैरवी की थी। इंग्लैंड दौरे पर भारत को सपाट और तेज गेंदबाजों की मददगार पिचों पर खेलना पड़ता है।
     
इंग्लैंड सीरीज के जरिए टीम में वापसी की तैयारी में जुटे ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि भारत को अपनी ताकत का पूरा फायदा उठाना चाहिये और स्पिनरों की मददगार पिचों पर मेजबान टीम का पलड़ा भारी होगा। यहां बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर दूसरी इंडियन ग्रां प्री के लिये आये हरभजन ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ हमारा पलड़ा भारी होगा। हम अपनी घरेलू पिचों पर खेल रहे हैं और हालात (टर्निंग पिचों) और ताकत (स्पिन गेंदबाजी) का पूरा फायदा उठाएंगे।
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज के नतीजों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमें 4-0 से जीतना चाहिये। इंग्लैंड की टीम अच्छी टेस्ट टीम है लेकिन पिछले कुछ समय में उनका फॉर्म गिरा है। केविन पीटरसन की वापसी से हालांकि टीम को मजबूती मिलेगी। हमें कड़ी चुनौती के लिये तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें