ये दूसरा मौका था जब ऋषभ इस तरह खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार करते नजर आए। इससे पहले जनवरी 2019 में भी उन्होंने एक फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था। उस वक्त उन्होंने लिखा था, 'मैं केवल आपको खुश करना चाहता हूं, क्योंकि आप खुश रहती हैं तो मैं बहुत खुश रहता हूं।' वहीं ईशा ने भी उस फोटो को शेयर कर अपने दिल की बात कही थी।