फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लेन मैक्सवेल के बाद अब एक और क्रिकेटर मानसिक बीमार, पाक के खिलाफ खेलने से इनकार

Sat, 09 Nov 2019 04:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल और निक मैडिंसन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के बाद एक और कंगारु क्रिकेटर निक मेडिसन ने दिमागी थकान की वजह से क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने मानसिक स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ टूर मैच खेलने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ए टीम के कोच ग्रीम हिक ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, मेडिसन ने शुक्रवार को ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लिखित में इसकी जानकारी दे दी थी। मेडिसन 2016 में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन टेस्ट खेल चुके हैं। तब भी एक बार वो मानसिक तौर पर अस्वस्थ हो गए थे और इसी वजह से टीम से नाम वापस ले लिया था।

निक ने घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद 2016 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। वो तीन टेस्ट खेले भी, लेकिन इसके फौरन बाद वो मानसिक समस्याओं से जूझने लगे। 2017 की शुरुआत में उन्होंने इसी आधार पर ब्रेक लिया। 2018 में उन्होंने फिर वापसी की। अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलियाई ए टीम में चुना गया। इस टीम को पाकिस्तान के खिलाफ तीन दिवसीय टूर मैच खेलना है। इसके पहले ही निक ने टीम से नाम वापस ले लिया। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई ए टीम के कोच ग्रीम हिक ने कहा, 'यह बहादुरी का काम है। निक ने चुप रहकर दर्द सहन करने की बजाए सच बयान किया। उसे सबसे पहले अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना ही चाहिए।' निक की जगह अब एशेज सीरीज में ड्रॉप किए गए बल्लेबाज कैमरॉन बेनक्राफ्ट को ऑस्ट्रेलियाई ए टीम में चुना गया है। वो सोमवार से शुरू होने वाले इस मैच में खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें