फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI से क्लीन चिट मिलने के बाद मोहम्मद शमी ने बताया- कैसे देंगे सबको जवाब

Fri, 23 Mar 2018 08:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shami - फोटो : self
विज्ञापन

पत्नी हसीन जहां के आरोपों से घिरे क्रिकेटर मोहम्मद शमी को बीसीसीआई से बड़ी राहत मिली है। शमी ने कहा कि अल्लाह का शुक्र है। मैंने कोई गलती नहीं की थी। मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई थी। आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करके इसका जवाब दूंगा। पहले जैसा से ही ईमानदारी और मेहनत से अपना प्रदर्शन जारी रखूंगा।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने कहा कि मुझे बीसीसीआई पर पूरा भरोसा था। मैंने जो गलती नहीं की है, उसकी सजा मुझे नहीं मिलेगी। अल्लाह का शुक्र है। इस विवाद का असर अपने खेल पर नहीं पड़ने दूंगा। इस मुश्किल घड़ी में मेरा साथ देने वालों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।

बीसीसीआई का शुक्रगुजार है कि उन्होंने इस मामले की पूरी गहनता से जांच कराई। अब मेरा पूरा ध्यान आईपीएल पर है। दिल्ली के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करूंगा। अपने प्रदर्शन से ही बदनाम करने वालों का जवाब दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें