फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार पर बौखलाए इमरान खान, कहा- 'इलेक्शन फिक्सर्स' के भरोसे नहीं सुधरेंगे पाक क्रिकेट के हालात

Mon, 05 Jun 2017 07:43 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
imran khan
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी में  भारत के खिलाफ रविवार को पाक को मिली 124 रनों की करारी हार पाकिस्तान को विश्वकप जिताने वाले कप्तान इमरान खान को बेहद नागवार गुजरी। पाक की हार के बाद इमरान का गुस्सा फूट पड़ा। इमरान ने हार का सारा दोष पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार पर मढ़ दिया। 
विज्ञापन


इमरान ने पाक क्रिकेट की बदहाली के लिए नवाज शरीफ सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा,  जब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष का चुनाव प्रोफेशनल आधार पर नहीं होगा तब तक पाकिस्तानी क्रिकेट की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा, चुनाव में फिक्सिंग करने वाले और नवाज शरीफ की खुशामद के बदले पीसीबी में पद पाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेट का भला कभी नहीं कर  सकते। 
  Election-fixers & others who are rewarded merely for loyalty to the Sharifs will never reform Pak cricket https://t.co/rrex8TJS0Z — Imran Khan (@ImranKhanPTI) June 4, 2017
विज्ञापन



इमरान ने भारत के खिलाफ हार पर दुःख जताते हुए कहा, बतौर खिलाड़ी मैं यह जानता हूं कि हार-जीत खेल का हिस्सा है लेकिन भारत के खिलाफ बिना कोई संघर्ष पाकिस्तान को हारते देखना बेहद दुःखद है। इमरान ने आगे कहा, जबतक पाकिस्तानी क्रिकेट के मूलभूत ढांचे में बड़े बदलाव नहीं किए जाएंगे और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तराशा नहीं जाएगा तब तक भारत पाकिस्तान की क्रिकेट के बीच अंतर बढ़ता जाएगा और हमें इस तरह की हार का सामना करना पड़ेगा। 
  As a sportsman I know winning & losing are part of the game but it's painful to watch Pak being thrashed by India without putting up a fight — Imran Khan (@ImranKhanPTI) June 4, 2017
विज्ञापन


  And we will keep facing disappointment by defeats such as the one today. https://t.co/noxfc7srWN — Imran Khan (@ImranKhanPTI) June 4, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें