फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: एशिया कप जीतकर रामलीला देखने पहुंची भारतीय टीम, अपनी जीत की धनराशि दान की? देखें यह मजेदार वीडियो

Wed, 01 Oct 2025 11:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सामने आया वीडियो दरअसल एक फेक क्लिप है। कुछ शरारती लोगों ने खिलाड़ियों के नाम पर दान कर दिया और वीडियो में वह अपनी सीट पर बैठकर इस घोषणा के मजे लेते भी दिखते हैं। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2025 जीतने के बाद टीम इंडिया लगातार सुर्खियों में है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी रामलीला देखने पहुंचे और अपनी जीत की धनराशि दान कर दी। वीडियो में एक महिला माइक पर खिलाड़ियों के नाम लेकर एलान करती है और दर्शकों से दान की घोषणा करता है।

विज्ञापन


इस दौरान वह महिला कहती है रोहित शर्मा जी (कप्तान) 11 रुपये की धनराशि, तिलक वर्मा जी 11 रुपये की धनराशि, शिवम दुबे जी 11 रुपये की धनराशि, अभिषेक शर्मा जी 11 रुपये की धनराशि, युजवेंद्र चहल जी 11 रुपये की धनराशि, रिंकू सिंह जी 11 रुपये की धनराशि, कुलदीप यादव जी 11 रुपये की धनराशि, वरुण चक्रवर्ती जी 11 रुपये की धनराशि...।

वायरल वीडियो की सच्चाई
हालांकि, हकीकत कुछ और है। सामने आया वीडियो दरअसल एक फेक क्लिप है। कुछ शरारती लोगों ने खिलाड़ियों के नाम पर दान कर दिया और वीडियो में वह अपनी सीट पर बैठकर इस घोषणा के मजे लेते भी दिखते हैं। वहां मौजूद अन्य लोग भी तालियां बजाते और हंसी-मजाक करते नजर आते हैं। भारतीय खिलाड़ी एशिया कप जीतकर देश लौटने के बाद अपने परिवार वालों के साथ समय बिता रहे हैं। वहीं, कुछ खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज की तैयारी में व्यस्त हैं।


वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं
यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो अभी का है या पुराना, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं और जमकर मजे ले रहे हैं। यह वीडियो भारतीय टीम के एशिया कप जीतने के बाद सामने आया है। यह उस घोषणा के बाद सामने आया है, जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी मैच फीस सेना को समर्पित करने का फैसला किया। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने एलान किया कि पाकिस्तान की टीम मैच फीस ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के परिवार वालों को दान करेंगे। 

विज्ञापन

मनोरंजन के लिए तैयार किया गया वीडियो
फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं है कि यह वीडियो किस जगह और कब का है, क्योंकि वीडियो में कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का नाम लिया जा रहा है और खिलाड़ी के तौर पर युजवेंद्र चहल का नाम भी है। हालांकि, इतना तय है कि यह वायरल क्लिप असली नहीं है, बल्कि मनोरंजन के लिए तैयार और शेयर की गई है। क्रिकेट फैंस भी इसे मजाकिया लहजे में देख रहे हैं और तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें