फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाक टीम से शाहिद अफरीदी को बाहर किया जाए'

Sat, 18 Oct 2014 03:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष एजाज बट ने हाल में उठे पाक टीम में कप्तानी विवाद पर शाहिद अफरीदी को आड़े हाथों लिया है। यूएई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम मैच में मिस्बाह उल हक के अचानक हट जाने के बाद अफरीदी को कार्यवाहक कप्तान बना दिया गया।
विज्ञापन


इस पूरे प्रकरण पर पीसीबी के पूर्व प्रमुख एजाज बट ने वर्तमान प्रमुख शहरयार खान की आलोचना करते हुए कहा कि अगर कोई और बोर्ड का अध्यक्ष होता तो वह कप्तानी विवाद पर अफरीदी की टिप्पणी पर ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देता।

हालांकि उन्होंने आगे यह भी कहा, "शहरयार सज्जन और ईमानदार आदमी है। मैंने इस विवाद पर उन्हें सलाह दी थी कि मिस्बाह को खराब फॉर्म के कारण हटाया नहीं जाना चाहिए। उसने स्पॉट फिक्सिंग विवाद से टीम को बखूबी उतारते हुए शानदार तरीके से टीम की अगुवाई की है।" मिस्बाह को वर्ल्ड कप तक के लिए कप्तान बरकरार रखा गया है। और अफरीदी ने भी उनका समर्थन कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

बनी हुई है शाहिद अफरीदी के साथ कडुवाहट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एजाज बट ने अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के साथ हुई कड़ुवाहट को अभी तक नहीं बुलाया है और कहा है कि उनकी नजर में पूर्व कप्तान टीम में बने रहने के लायक नहीं हैं।

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मौजूदा अध्यक्ष शहरयान खान के साथ हुई बैठक के बाद खान ने कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत राय है कि आफरीदी को टीम में नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर आप मेरी राय जानना चाहेंगे तो मैं यही कहूंगा कि प्रदर्शन को देखते हुए आफरीदी को टीम में नहीं होना चाहिए। हालांकि यह चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है। अगर उन्हें लगता है कि वह अभी भी टीम के लिए उपयोगी है तो फिर ठीक है।"

पूर्व टेस्ट खिलाड़ी बट 2008 से 2011 तक पीसीबी अध्यक्ष रह चुके हैं। 2011 में बट ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आफरीदी को टी-20 और वनडे कप्तान से बर्खास्त कर दिया था। हालांक‌ि इस आलराउंडर की कप्तानी में पाक टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी जहां उसे भारत से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

कोच लेहमैन का करार 2017 तक बढ़ा

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज में जीत दिलवा चुके कोच डेरेन लेहमैन का करार शुक्रवार को एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया। पिछले साल जून में दक्षिण अफ्रीकी कोच मिकी आर्थर को बर्खास्त करने के बाद जिम्मेदारी संभालने वाले लेहमैन की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने अब 13 टेस्ट मैचों में सात में जीत हासिल की है जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा और छह ड्रॉ रहे।

लेहमैन का करार 2016 के मध्य में खत्म हो रहा था लेकिन इसे अब 2017 तक बढ़ा दिया गया है।

इस बात की जानकारी देते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के परफार्मेंस मैनेजर पैट होवार्ड ने कहा कि लेहमैन ने जिस तरह के परिणाम दिए हैं उससे हम खुश हैं। खासकर उन्होंने टीम का माहौल काफी सुंदर बनाया है जो हर खिलाड़ी को देखने से पता चल जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें