फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kagiso Rabada Suspension: अफ्रीकी बॉलर का क्रिकेट के सभी प्रारूपों से 'निलंबन', कगिसो रबाडा ने खुद किया खुलासा

Sat, 03 May 2025 06:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रबाडा ने इस मामले पर कहा- मैं हाल ही में निजी कारणों से आईपीएल में भाग लेने के बीच से दक्षिण अफ्रीका लौट आया हूं। ऐसा मेरे द्वारा प्रतिबंधित ड्रग के उपयोग के कारण हुआ है। मैं उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जिन्हें मैंने निराश किया है।
विज्ञापन
कगिसो रबाडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अनंतिम निलंबित कर दिया गया है। उन पर यह कार्रवाई प्रतिबंधित ड्रग लेने के कारण हुई, जिसके परीक्षण में वह पॉजिटिव पाए गए। इसकी जानकारी शनिवार को स्टार खिलाड़ी ने खुद दी।
विज्ञापन

निजी कारणों से स्वदेश लौटे थे रबाडा
रबाडा कुछ दिनों पहले निजी कारणों का हवाला देकर स्वदेश लौट गए थे और तब से अब तक गुजरात टाइटंस से नहीं जुड़ सके हैं। तेज गेंदबाज ने मौजूदा सत्र में गुजरात के लिए पहले दो मैच खेले। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 41 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया। इसके बाद मुंबई के खिलाफ उन्होंने 42 रन खर्च किए और महज एक ही विकेट हासिल किया। 

रबाडा ने मांगी माफी
रबाडा ने इस मामले पर कहा- मैं हाल ही में निजी कारणों से आईपीएल में भाग लेने के बीच से दक्षिण अफ्रीका लौट आया हूं। ऐसा मेरे द्वारा प्रतिबंधित ड्रग के उपयोग के कारण हुआ है। मैं उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जिन्हें मैंने निराश किया है। मैं क्रिकेट खेलने के विशेषाधिकार को कभी हल्के में नहीं लूंगा। यह विशेषाधिकार मुझसे कहीं बड़ा है। यह मेरी व्यक्तिगत आकांक्षाओं से कहीं बढ़कर है। मैं अनंतिम निलंबन की सजा काट रहा हूं और मैं उस खेल में वापसी के लिए उत्सुक हूं जिसे खेलना मुझे पसंद है।

तालिका में दूसरे स्थान पर गुजरात
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। गुजरात के 10 मैचों में सात जीत और तीन हार के साथ 14 अंक है। दूसरी ओर, करो या मरो के मुकाबले में उतरी हैदराबाद की उम्मीदें को झटका लगा है और उसके लिए आईपीएल 2025 का सफर लगभग समाप्त हो गया है। हैदराबाद के 10 मैचों में तीन जीत और सात हार के साथ छह अंक हैं और वह तालिका में नौवें स्थान पर है। अब गुजरात का सामना छह मई को गुजरात से होगा। इस मैच में जीत के साथ टीम प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उतरेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें