अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान ने अपने प्रदर्शन से दुनियाभर में फैंस बना लिए हैं। अब इस स्टार क्रिकेटर की दीवानगी वेस्टइंडीज की टी20 लीग कैरीबियाई प्रीमियर लीग टी20 (सीपीएल टी20) में भी देखने को मिली है।
स्टेडियम में मौजूद एक दर्शक ने राशिद को बेहद अनोखे अंदाज में शादी का प्रस्ताव दिया है। सीपीएल के आधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर इसकी तस्वीर भी पोस्ट की गई है। 18 वर्षीय राशिद सीपीएल टी20 में गयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से खेल रहे हैं।
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया दूसरे वन-डे में पहनेगी नई जर्सी, वजह है खास
उन्होंने सेंट लूसिया स्टार्स के खिलाफ इकॉनोमिकल गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 19 रन देकर दो विकेट झटके। इसकी मदद से लूसिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 100 रन ही बना सकी। राशिद पूरे टूर्नामेंट में बढ़िया प्रदर्शन करते आ रहे हैं और उनकी फिरकी के जाल से बल्लेबाज हैरान होता दिखता है।
इस प्रपोजल को पढ़कर हंस-हंस के लोटपोट हो जाएंगे
राशिद खान
- फोटो : twitter
इस स्टार लेग स्पिनर के प्रदर्शन से प्रभावित होकर एक लड़की ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दे दिया। वो स्टेडियम में एक पोस्टर लेकर आई, जिसमें लिखा था, 'राशिद खान यू अरे यंग, आई एम यंग, माय रोटी इस राउंड, लेट्स सेटल डाउन (राशिद आप जवान है, मैं भी जवान हूं, मेरी रोटी गोल है, आओ हम शादी कर लें)।'
ये भी पढ़ें : 'बूम-बूम' शाहिद अफरीदी ने सिर्फ 42 गेंदों में ठोंका अपने टी20 करियर का पहला शतक
राशिद खान ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलकर इतिहास रचा था। वो आईपीएल में खेलने वाले अफगानिस्तान के पहले क्रिकेटर बन थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था। राशिद ने आईपीएल के 14 मैचों में 17 विकेट चटकाए। वैसे अब तक वह 29 वनडे में 63 विकेट और 37 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 42 विकेट ले चुके हैं।
That's one way to put it 😂@rashid.khan19 A post shared by CPL T20 (@cplt20) on Aug 22, 2017 at 6:43pm PDT