अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच शारजाह में खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 138 रन से मात दी। मैच में अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 238 रन बनाने में कामयाब रही। इसके जवाब में उतरी आयलैंड की टीम मात्र 100 रन पर ही ढेर हो गई।
आयरलैंड ने टॉस जीतकर इस मैच में पहले फील्डिंग चुनी। अफगानिस्तान के दो विकेट सस्ते में गिरने के बाद आए रहमत शाह (50) और नासिर जमाल (53) ने मिलकर शतकीय पार्टनशिप की। मिडल ऑर्डर के बाद नीचे बल्लेबाज राशिद खान (48) और शफिकुल्लाह (36) ने टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली। आयलैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट रैंकिन ने लिए। रैंकिन ने 44 रन देकर 4 लिए और मुर्ताघ ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए।
अफगानिस्तान के 238 रन के जवाब में उतरी आयलैंड की टीम मात्र 100 रन पर ही ढेर हो गई। आयलैंड का पहला विकेट मात्र 6 रन गिरा और इसके बाद लगातार विकटों का पतन जारी रहा। आयलैंड की ओर से सबसे ज्यादा पोर्टरफील्ड ने बनाए। उन्होंने 35 रन की पारी खेली, इसके अलावा पोयंटर ने 27 रन का योगदान दिया।
ये भी पढ़ेंः अफगानिस्तान को विश्व चैंपियन बनाना चाहता है ये युवा खिलाड़ी
अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट मुजीब ने झटके। मुजीब ने 10 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा स्पिनर राशिद खान ने 6.4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। धारदार गेंदबाजी के लिए मुजीब को मैन ऑफ द मैच चुना गया।