वन-डे में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब
अफगानिस्तान टेस्ट में भी कमाल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अफगानिस्तान अपना पहला इंटरनेशल टेस्ट मैच
टीम इंडिया के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी।
दोनों टीम के बीच 14 से 18 जून के बीच यह टेस्ट मैच खेला जाएगा। बता दें इन
बीसीसीआई और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इस मैच की अधिकारिक पुष्टी कर दी है।
मालूम हो कि पिछले साल जून में आयरलैंड के साथ टेस्ट दर्जा हासिल किया था। अफगानिस्तान की टीम वन-डे और टी-20 में लगातार अच्छा प्रर्दशन कर रही है।
मौजूदा आईसीसी रैंकिंग में अफगानिस्तान टॉप 10 टीमों में शामिल है। फिलहाल टी20 में यह 9वें और वन-डे में 11वें पायदान पर है।