फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान की बांग्लादेश पर ऐतिहासिक जीत, एकमात्र टेस्ट में 224 रन से रौंदा

Mon, 09 Sep 2019 08:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चटगांव के जोहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में मेजबान बांग्लदेश को हराते हुए अफगानिस्तान ने इतिहास रच दिया। इस एकमात्र टेस्ट मैच में 224 रन से जीत दर्ज करते हुए अफगानिस्तान अपने शुरुआती तीन टेस्ट में से दो मुकाबले जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है।

विज्ञापन


140 साल पहले ऑस्ट्रेलिया ने यह कारनामा किया था। बता दें यह अफगानिस्तान की दूसरी टेस्ट जीत है, इससे पहले उसने आयरलैंड को हराया था। इंग्लैंड को दो टेस्ट जीतने में चार मैच लगे थे, वहीं भारत को दो टेस्ट जीतने में 30 टेस्ट मैच लगे थे।

अफगानिस्तान को मैच के आखिरी दिन जीत के लिए चार विकेट की दरकार थी, जबकि बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 262 रन और चाहिए थे, पांचवें दिन बारिश की वजह से पहला सत्र धुल गया था। दोपहर एक बजे मैच शुरू हुआ और महज 2.1 ओवर हुए कि फिर खेल बारिश से रुक गया। शाम 4.20 पर मैच शुरू हुआ और अफगानिस्तान को 18.3 ओवर मिले थे, लेकिन नए कप्तान राशिद खान की फिरकी के आगे बांग्ला टाइगर्स पानी भरते नजर आए। 398 रन के विशाल लक्ष्य के जवाब में पूरी मेजबान टीम महज 173 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


राशिद खान ने बनाए ये रिकॉर्ड
अफगानिस्तान की जीत के हीरो रहे कप्तान राशिद खान जिन्होंने मैच में 11 विकेट लिए। राशिद खान ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 6 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने पहली पारी में 51 रनों की पारी भी खेली थी। इसी के साथ 20 साल के राशिद खान पहली टेस्ट जीत हासिल करने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। साथ ही वो दुनिया के पहले कप्तान हैं जिसने अपने डेब्यू टेस्ट में एक अर्धशतक ठोका और 10 से ज्यादा विकेट लिए।

ऐसे जीता अफगानिस्तान
अफगानिस्तान ने इस टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 342 रन बनाए, जवाब में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में महज 205 रनों पर सिमट गई। इसके बाद दूसरी पारी में अफगानिस्तान ने 260 रन बनाकर बांग्लादेश को 398 रनों का विशाल लक्ष्य दिया और जवाब में मेजबान टीम महज 173 रन पर सिमटकर मैच हार गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें