फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC WC Qualifier: अफगानिस्तान की वर्ल्ड कप में एंट्री खतरे में पड़ी

Fri, 09 Mar 2018 02:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हांगकांग
विज्ञापन

ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर में गुरुवार को चार मुकाबले खेले गए। ग्रुप बी में हांगकांग ने अफगानिस्तान को 30 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। अफगानिस्तान की मौजूदा टूर्नामेंट में तीसरी हार है और अब उसके वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने की संभावनाएं नामुमकिन सी हो चुकी है।

विज्ञापन


ग्रुप बी के एक और मुकाबले में स्कॉटलैंड ने नेपाल को 4 विकेट से हराकर सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई किया। वहीं ग्रुप ए में वेस्टइंडीज ने पापुआ न्यू गिनी को 6 विकेट और यूएई ने नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हराया।

बुलावेयो एथलेटिक क्लब में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग ने अंशुमन रथ के 65 और अंत में तनवीर अफजल के 9 गेंदों में बनाये गए ताबड़तोड़ 22 रनों की बदौलत 241/8 का स्कोर बनाया। अफगानिस्तान की तरफ से मुजीब जदरान और मोहम्मद नबी ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम का एक समय स्कोर 43 ओवर में 167/7 था, तभी बारिश आ गई और उसके बाद डकवर्थ-लुईस के तहत अफगानिस्तान को जीत के लिए 226 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम 195/9 का स्कोर ही बना सकी। दौलत जदरान ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। हांगकांग की तरफ से मैन ऑफ द मैच एहसान खान ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके।
विज्ञापन


पापुआ न्यू गिनी ने ओल्ड हरारियंस में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान असद वाला (57) और नॉर्मन वनुआ (35) की बदौलत 200 रन बनाए। कार्लोस ब्रैथवेट ने सिर्फ 27 रन देकर 5 विकेट लिए। जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और 58 रन तक चार विकेट गिर चुके थे। इसके बाद कप्तान और मैन ऑफ द मैच जेसन होल्डर (99*) ने शाई होप (49*) के साथ पांचवें विकेट के लिए 143 रनों की अविजित साझेदारी निभाई और टीम को 43 ओवर में जीत दिला दी। 

नेपाल ने क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावेयो में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान पारस खड़का (63) की पारी के बल पर 149 रन बनाए। स्टुअर्ट व्हिटिंघम ने तीन विकेट लिए। स्कॉटलैंड ने कप्तान और मैन ऑफ द मैच कायल कोट्ज़र (88*) की बदौलत 42वें ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्कॉटलैंड की यह लगातार तीसरी जीत है और इसकी बदौलत उन्हें सुपर सिक्स में जगह मिल गई है।

नीदरलैंड्स ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन उसकी पूरी टीम 46।3 ओवर में सिर्फ 176 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच और यूएई के कप्तान रोहन मुस्तफा 26 रन देकर 5 विकेट लिए। यूएई ने चिराग सूरी के नाबाद 78 रनों की बदौलत 44 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

हांगकांग: 241/8, अफगानिस्तान: 195/9 (46)

पापुआ न्यू गिनी: 200, वेस्टइंडीज: 201/4

नेपाल: 149, स्कॉटलैंड: 153/6

नीदरलैंड्स: 176, यूएई: 177/4

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें