फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी वनडे रैंकिंग: अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड को पीछे छोड़ा; किस स्थान पर पहुंची टीम?

Sat, 24 Oct 2026 08:22 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को हराकर त्रिकोणीय सीरीज का खिताब जीत लिया और आईसीसी वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड को पीछे छोड़कर सातवें स्थान पर पहुंच गया। 
  • इब्राहिम जादरान ने नाबाद 70 रन बनाए, जबकि राशिद खान ने तीन विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
  • लगातार हार के बाद इंग्लैंड आठवें और श्रीलंका छठे स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
अफगानिस्तान टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान टीम ने आईसीसी पुरुष वनडे टीम रैंकिंग में इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए सातवें स्थान पर कब्जा कर लिया है। शुक्रवार को अफगानिस्तान ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान को रैंकिंग में दो अंक का फायदा हुआ। वहीं, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ लगातार हार झेलने वाली इंग्लैंड की टीम आठवें स्थान पर खिसक गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

गेंदबाजों के दम पर अफगानिस्तान की शानदार जीत
शारजाह में खेले गए फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की पारी को 169 रन पर समेट दिया। टीम के अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि फजलहक फारूकी, मोहम्मद नबी और बिलाल सामी ने दो-दो विकेट लेकर जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी को कमजोर कर दिया।

इब्राहिम जादरान ने खेली नाबाद 70 रन की पारी
170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने आसानी से जीत हासिल कर ली। टीम ने 35वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने नाबाद 70 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 96 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया। जादरान ने पहले रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। गुरबाज ने 36 रन का योगदान दिया। इसके बाद जादरान ने कप्तान रहमत शाह के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 82 रन की साझेदारी हुई। रहमत शाह ने 43 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए जादरान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

राशिद खान बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
अफगानिस्तान की खिताबी जीत में राशिद खान ने भी अहम भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 11 विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन और बल्लेबाजों की जिम्मेदार पारियों ने अफगानिस्तान को न केवल त्रिकोणीय सीरीज का खिताब दिलाया, बल्कि आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई।

श्रीलंका को भी हुआ फायदा, इंग्लैंड आठवें स्थान पर
इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है। अफगानिस्तान के सातवें स्थान पर पहुंचने से इंग्लैंड आठवें पायदान पर खिसक गया। वहीं, श्रीलंका ने भी रैंकिंग में सुधार करते हुए छठा स्थान हासिल कर लिया है। दूसरी ओर, फाइनल तक पहुंचने वाले जिम्बाब्वे को भी दो रेटिंग अंक मिले, लेकिन टीम 11वें स्थान पर बनी हुई है। बांग्लादेश के लिए यह टूर्नामेंट निराशाजनक रहा। टीम को एक भी जीत नहीं मिली और उसके दो रेटिंग अंक कम हो गए। हालांकि, बांग्लादेश नौवें स्थान पर कायम है।
विज्ञापन

आईसीसी पुरुष वनडे टीम रैंकिंग

टीम मैच कुल अंक रेटिंग
भारत 36 4122 115
न्यूजीलैंड 35 3809 109
दक्षिण अफ्रीका 34 3547 104
पाकिस्तान 34 3505 103
ऑस्ट्रेलिया 35 3568 102
श्रीलंका 41 3896 95
अफगानिस्तान 31 2926 94
इंग्लैंड 36 3331 93
बांग्लादेश 41 3304 81
वेस्टइंडीज 37 2924 79
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें