फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी अफगानी धोनी कहलाता था यह तूफानी बल्लेबाज, अब एक साल के लिए लगा बैन

Mon, 19 Aug 2019 03:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद शहजाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अफगानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद अगले एक साल तक किसी भी तरह की क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद शहजाद पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में शहजाद पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है। इससे पहले देश से बाहर यात्रा करने के लिए बोर्ड से अनुमति न लेने के चलते शहजाद को अनिश्चितकाल के निलंबित कर दिया गया था।

अफगानी धोनी के नाम से हैं मशहूर

बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के एक मैच में इस खतरनाक खिलाड़ी ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हेलीकॉफ्टर शॉट की हूबहू नकल करते हुए अपनी टीम को छक्का मारकर जीत दिलाई थी। तभी से दुनिया उन्हें 'अफगानी धोनी' के नाम से पहचानती है।

विश्व कप 2019 के बीच में ही अफगानी टीम ने उन्हें चोटिल होने के चलते वापस अफगानिस्तान भेज दिया था। हालांकि बाद में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने फूट-फूटकर अपनी व्यथा दुनिया के सामने सुनाई थी। बकौल शहजाद, उनके खिलाफ साजिश रची गई थी। शहजाद ने अब तक 84 वन-डे मैच में 6 शतक और 14 अर्धशतक के बूते 2727 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें