अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद लगता है क्रिकेट पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। यह तब साफ हो गया था जब बुधवार को तालिबान ने अफगानिस्तान को टेस्ट मैच खेलने की इजाजत दी थी। बोर्ड के सीईओ हामिद शिनवारी ने कहा था, 'हमें टीम को ऑस्ट्रेलिया भेजने की मंजूरी मिल गई है।' यह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर है। वहीं, गुरुवार को टोलो न्यूज के मुताबिक खबर है कि अफगानिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ पांच वन-डे और एक चार दिवसीय टेस्ट खेलने के लिए बांग्लादेश रवाना हो गई है। इस बात की जानकारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने सीईओ हामिद शिनवारी ने दी।