इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बानाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने अच्छी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज मोहब्बद शहजाद (26) और उस्मान घानी (19) की जोड़ी ने अफगानिस्तान को सधी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई। अफगानिस्तान की तरफ से समीउल्लाह ने सबसे ज्यादा नाबाद 33 रन बनाए। इसके अलावा असगर स्टेनिकजै (27), जदरान ने अपने टीम के लिए 15 रन बटोरे। बांग्लादेश की तरफ से नजमुल इस्लाम और अबु जयेद ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शाकिब और अरिफुल ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।
बता दें कि अफगानिस्तान की टीम ने भारत को अपना होम ग्राउंड बनाया था। इससे पहले मंगलवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से मात देकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी थी। वहीं, पहले टी -20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश पर 45 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी। राशिद इस मैच के हीरो रहे थे। उन्होंने उस मैच में 4 ओवर में 13 रन देकर चार विकेट लिए थे।