फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hazratullah Zazai: अफगानिस्तान के बल्लेबाज हजरातुल्लाह जजई की बेटी का निधन, करीम जनत ने दी जानकारी

Fri, 14 Mar 2025 03:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हजरतुल्लाह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने वाली अफगान टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और उन्होंने अब तक अपने करियर में 16 वनडे, 45 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 
विज्ञापन
हजरतुल्लाह जजई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई की बेटी का निधन हो गया है। उनके करीबी मित्र और राष्ट्रीय टीम के साथी करीम जनत ने यह खबर दी। करीम ने सोशल मीडिया पर यह दुखभरी खबर दी। करीम ने साथ ही जजई और उनके परिवार को सांत्वना दी। अफगानिस्तान क्रिकेट समुदाय ने जजई की बेटी के निधन पर दुख जताया। 
विज्ञापन


करीम ने किया पोस्ट 
करीम ने सोशल मीडिया पर लिखा, मुझे आप सभी को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे करीबी दोस्त जैसे भाई हजरतुल्लाह जजई की बेटी का निधन हो गया है। इस कठिन समय में उनके और उनके परिवार के लिए मेरा दिल दुख से भर गया है। कृपया उन्हें अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें क्योंकि वे इस दुख से गुजर रहे हैं। मेरी संवेदनाएं जजरई और उनके परिवार के साथ हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा नहीं थे जजई
हजरतुल्लाह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने वाली अफगान टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और उन्होंने अब तक अपने करियर में 16 वनडे, 45 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। जजई टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च निजी रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 62 गेंदों पर 11 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 162 रन बनाए थे। जजई दिसंबर 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद कोई मैच नहीं खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें