फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान क्रिकेट ने पूर्व कप्तान को नियुक्त किया बोर्ड का निदेशक

Mon, 24 Aug 2020 06:48 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Afghanistan Cricket Team - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूर्व कप्तान रईस अहमदजई को सोमवार को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) का निदेशक नियुक्त किया गया, जो इंग्लैंड के एंडी मोल्स की जगह लेंगे। 35 साल के अहमदजई ने 2009 और 2010 के बीच अफगानिस्तान के लिए पांच एकदिवसीय और आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उनके इस पद पर काबिज होने से मोल्स दोहरी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे। मोल्स को पिछले साल क्रिकेट निदेशक और मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन


एसीबी से जारी बयान में कहा गया कि इस नियुक्ति का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर की टीम के खेल के तकनीकी पहलू को मजबूत करना है। इसके साथ ही खिलाड़ियों की क्षमता का निर्माण, प्रशिक्षण एवं विकास के लिए योजनाओं तथा नीतियों को तैयार और लागू करना है।

अहमदजई उस अफगानिस्तान टीम का हिस्सा थे जो 2009 के आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर में आगे बढ़ा था। इस टीम ने बाद में एकदिवसीय का दर्जा भी हासिल किया था। उन्होंने 2010 आईसीसी टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी। एसीबी ने हाल ही में हरफनमौला मोहम्मद नबी को अपना एक सदस्य नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें