फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान-आयरलैंड को मिली ICC की पूर्ण सदस्यता, अब खेलेंगे टेस्ट मैच

Thu, 22 Jun 2017 10:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
अफगानिस्तान और आयरलैंड भी खेलेंगे टेस्ट मैच - फोटो : ICC Twitter
विज्ञापन
आईसीसी ने अपनी वार्षिक जनरल मीटिंग में अहम फैसला लेते हुए अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैंड को पूर्ण सदस्य घोषित कर दिया। इस फैसले के बाद अब ये दोनों देश आईसीसी की 11वें और 12वें पूर्ण सदस्य बन चुके हैं, जिसके बाद अब इन देशों को भी टेस्ट मैच खेलने का अधिकार मिल गया है।
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों से अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैंड का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और ये दोनों ही टीमें टेस्ट खेलने की प्रबल दावेदारों में से एक थी। 2000 में बांग्लादेश को आखिरी बार आईसीसी की तरफ से टेस्ट खेलने का दर्ज़ा हासिल हुआ था और अब उसके बाद आयरलैंड और अफ़ग़ानिस्तान को अब ये बड़ा मौका मिला है। Afghanistan and Ireland confirmed as full members after a unanimous vote at ICC full council meeting. pic.twitter.com/hfIhNUhPSH — ANI (@ANI_news) June 22, 2017
विज्ञापन


आईसीसी ने इस बात की घोषणा की और बताया कि अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैंड को एकमत से आईसीसी की पूर्ण सदस्यता दी गई। खुद आईसीसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। BREAKING: @ACBofficials and @Irelandcricket confirmed as Full Members after a unanimous vote at ICC Full Council meeting.

More to follow... pic.twitter.com/HXCw2HwDAW — ICC (@ICC) June 22, 2017

तक इन दोनों टीमों को बड़ी टीमों के खिलाफ सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट में ही खेलने का मौका मिलता था, लेकिन अब टेस्ट दर्ज़ा हासिल करने के बाद दोनों ही टीमें मौके का भरपूर फायदा उठाना चाहेंगी। पूर्ण सदस्य बनने पर आयरलैंड और अफ़ग़ानिस्तान ने ट्विटर पर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया है। On an historic day for @Irelandcricket congratulations also to @ACBofficials on their elevation to Full Membership! #IrelandFullMember — Cricket Ireland (@Irelandcricket) June 22, 2017

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारत में रहकर ही अपनी तैयारी करती है और ग्रेटर नोएडा स्टेडियम अफगानिस्तान का घरेलू क्रिकेट स्टेडियम है।  Big news. @ACBofficials granted Full Membership of @ICC — Afghan Cricket Board (@ACBofficials) June 22, 2017

गौरतलब है कि अभी तक इंग्लैंड, भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे के पास आईसीसी की पूर्ण सदस्यता थी। पर अब आयरलैंड और अफगानिस्तान को भी टेस्ट खेलने का दर्ज़ा मिल गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें