इस बार के क्रिकेट महाकुंभ की सबसे खास बात होगी कि अफगानिस्तान का भाग लेना। इसके साथ ही इस बार वर्ल्ड कप में एशिया से रिकॉर्ड 6 टीमें में होंगी। 5 टीम तो भारतीय उपमहाद्वीप से हैं जबकि एक टीम यएई की है। टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 14 फरवरी से 29 मार्च के बीच खेला जाएगा।
यूं तो अफगानिस्तान क्रिकेट संघ की स्थापना 1995 में ही हो गई थी, लेकिन राष्ट्रीय टीम का गठन हुआ 2001 में। इसी साल अफगानिस्तान को एसोसिएट सदस्य के तौर पर आईसीसी की मान्यता भी मिली। इसके बाद से टीम ने खुद में सुधार करते हुए मजबूत टीमों को कड़ी टक्कर देने का साहस दिखाया।
आखिरकार 3 अक्तूबर 2013 को वह दिन भी आ गया जब अफगानिस्तान ने अपने पहले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने का अधिकार हासिल कर इतिहास रच दिया।
अफगानिस्तान ने वर्ल्ड क्रिकेट लीग चैंपियनशिप में केन्या को हराकर दूसरा स्थान हासिल करने के साथ ही 2015 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया।
खास बातें
2001 में आईसीसी सदस्यता मिली।
कप्तान : मोहम्मद नबी
कोच : एंडी मोल्स (इंग्लैंड)
अफगानिस्तान टीम- मोहम्मद नबी (कप्तान), आफताब आलम, दौलत जादरान, हामिद हसन, मीरवाइज अशरफ, नासिर जमाल, शैमीउल्लाह शेनवारी, उस्मान गनी, अफसर जजई, असगर स्टानिकजई, गुलबदिन नईब, जावेद अहमदी, नजीबुल्लाह जादरान, नवरोज मंगल, और शापूर जादरान।