फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs CAN: अफगानिस्तान ने जीत के साथ किया अभियान समाप्त, कनाडा को 82 रन से हराया; इब्राहिम और नबी चमके

Thu, 19 Feb 2026 11:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान का समापन किया। चेन्नई में खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने 20 ओवर में चार विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
अफगानिस्तान ने कनाडा को हराया - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान का समापन किया। गुरुवार को चेन्नई में खेले गए 39वें ग्रुप मैच में अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान की 95 रनों की दमदार पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में मोहम्मद नबी ने चार विकेट झटके जबकि राशिद खान ने एक सफलता अपने नाम की।
विज्ञापन

इब्राहिम जादरान की तूफानी पारी
अफगानिस्तान की जीत के हीरो रहे इब्राहिम जादरान, जिन्होंने नाबाद 95 रन की शानदार पारी खेली। जादरान ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 5 छक्के जड़े। उन्हें 54 रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा सेदिकुल्लाह अटल ने 44 रन की अहम पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख तय कर दिया। अंत में अजमतुल्लाह ओमरजई (13 रन) और दरविश रसूली (नाबाद 4 रन) ने तेज रन जोड़कर स्कोर 200 तक पहुंचाया। कनाडा की ओर से जसकरन सिंह ने 3 विकेट लिए, लेकिन बाकी गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

नबी की घातक गेंदबाजी
200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा की शुरुआत खराब रही। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में ही 3 विकेट गंवा दिए। कप्तान दिलप्रीत बाजवा 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट झटके। कप्तान राशिद खान ने भी 2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। कनाडा की ओर से हर्ष ठाकेर (30) और साद बिन जफर (28) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन बढ़ते रन रेट के दबाव में टीम 118/8 तक ही पहुंच सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें