फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी: साउथ जोन पर ईस्ट को अहम बढ़त

Tue, 16 Oct 2012 10:46 PM IST
विशाखापट्टनम/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा दलीप ट्रॉफी दूसरा सेमीफाइनल भी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। ईस्ट ने पहली पारी में 23 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन साउथ ने दूसरी पारी में ईस्ट को जोरदार झटका दिया।
विज्ञापन


ईस्ट ने 129 रन के स्कोर पर अपने छह विकेट गंवा दिए थे जबकि तीसरे दिन मंगलवार को स्टंप्स तक उसकी बढ़त 152 रन हो गई थी। हालांकि आखिरी दिन बुधवार को पलड़ा किसी के पक्ष में भी जा सकता है। साउथ जोन ने सुबह पांच विकेट पर 134 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पहली पारी 244 रन पर समाप्त हो गई।
ईस्ट ने पहली पारी में 267 रन बनाए थे। दूसरी पारी में कप्तान नटराज बेहेरा (60) को छोड़कर ईस्ट को कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सका। मनीष वर्धन (0), धीरज जाधव (21), अनुस्तुप मजूमदार (22), सौरभ तिवारी (0) और शिव गौतम (4) रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।
विज्ञापन


स्टंप्स तक बिप्लव सामंत्रे 10 और बसंत मोहंत 6 रन बनाकर क्रीज पर थे। साउथ की ओर से स्टुअर्ट बिन्नी ने दो विकेट झटके जबकि विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, औशिक श्रीनिवास और अमित वर्मा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें