फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: जुलाई में हज यात्रा पर जाएंगे आदिल राशिद, भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे

Fri, 24 Jun 2022 10:29 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आदिल राशिद भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के दौरान हजयात्रा पर रहेंगे। इस वजह से वो दोनों सीरीज में शामिल नहीं होंगे। ऐसे में जैक लीच को वनडे और टी20 टीम में भी जगह मिल सकती है। 
 
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड दौरे में पहुंची भारतीय टीम के लिए राहत की खबर है। भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर आदिल राशिद नहीं खेलेंगे। राशिद इस दौरान हज यात्रा पर रहेंगे। इस वजह से वो दोनों सीरीज में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। राशिद मौजूदा समय में सीमित ओवर क्रिकेट के सबसे अच्छे स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को काफी परेशान किया है। 
विज्ञापन


जुलाई के महीन में राशिद हज यात्रा के लिए मक्का में होंगे। इसी दौरान भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। राशिद के न होने से इंग्लैंड की स्पिन गेंदबाजी कमजोर होगी। उनकी जगह जैक लीच को मौका दिया जा सकता है, जो इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। वहीं, मोईन अली और लियम लिविंगस्टोन स्पिन गेंदबाजी के अन्य विकल्प होंगे। 
विज्ञापन

सात जुलाई से शुरू होगी टी20 सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत सात जुलाई से होगी। दूसरा मैच नौ जुलाई और तीसरा मैच 10 जुलाई को होगा। वहीं, वनडे सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई से होगी। दूसरा वनडे 14 जुलाई और तीसरा वनडे 17 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद 22 जुलाई से भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। 

इंग्लैंड में अभ्यास कर रही है टीम इंडिया
भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत एक जुलाई से टेस्ट मैच के साथ होगी। यह टेस्ट मैच 2021 में हुई सीरीज का आखिरी मैच है, जो उस समय कोरोना की वजह से नहीं हो पाया था। पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है और यह मैच जीतने या ड्रॉ कराने पर सीरीज अपने नाम करेगा। अगर ऐसा होता है तो 2007 के बाद पहली बार टीम इंडिया इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज जीतेगी। फिलहाल भारतीय टीम लिसेस्टायर के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है। इस मैच में भारत के बल्लेबाजों ने निराश किया है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारतीय बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें