फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, टी-20 करियर में पहली बार हुआ ऐसा

Thu, 18 Mar 2021 09:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। नौवें ओवर की चौथी गेंद पर आदिल रशीद ने उन्हें अपना शिकार बनाया। रशीद ने उन्हें विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों स्टंप आउट कराया। इसके साथ ही कोहली के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार स्टंप आउट हुए हैं। बता दें कि विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय करियर में दो बार स्टम्पिंग आउट करवाने वाले रशीद पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले साल 2018 में नॉटिंघम वन-डे में आदिल की गेंद पर बटलर ने ही कोहली को स्टंप आउट किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली पांच बार स्टम्प आउट हो चुके हैं। इनमें से चार बार लेग स्पिनर के खिलाफ हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें