फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए न्यू ओवल होटल को बनाया जाएगा 'बायो बबल' 

Sat, 12 Sep 2020 06:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- - फोटो : @TheAdelaideOval
विज्ञापन

एडीलेड ओवल का ऑनसाइट होटल इस साल के आखिर में भारतीय टीम के टेस्ट दौरे से पहले ऑस्ट्रेलियाई पुरूष क्रिकेट टीम के लिए जैविक सुरक्षित बबल के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को घोषणा की कि इंग्लैंड दौरे से लौटकर टीम एडीलेड में पृथकवास पूरा करेगी और घरेलू सत्र की तैयारियां शुरू करेगी।जो खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा नहीं हैं, वे एडीलेड ओवल में ही रहेंगे और न्यू ओवल होटल में अभ्यास करेंगे जो एडीलेड ओवल पर स्थित है।

नाथन लियोन ने कहा, 'मुझे भारतीय टीम का बेताबी से इंतजार है। यह श्रृंखला एशेज जितनी ही बड़ी है। भारत के पास बेहतरीन खिलाड़ी है और यह बड़ी चुनौती होगी।' रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम और आईपीएल खेलने वाले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पृथकवास के बंदोबस्त को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया राज्य सरकारों से बातचीत कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें