हरभजन सिंह
- फोटो : ट्विटर
भारत ने 2001 की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के 15 मैच के विजय अभियान पर रोक लगाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट दस विकेट से जीता, लेकिन उसके बाद हरभजन की गेंदबाजी के दम पर भारत ने दोनों टेस्ट जीते। गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘हम पांच विकेट 99 रन गंवा चुके थे। मैं बल्लेबाजी के लिए गया और 80 गेंद में शतक जमाया। हम तीन दिन के भीतर ही जीत गए।’