ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान की जीत पर खुशी जताई है। पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से मात देकर खिताब अपने नाम किया था। इस पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने पाक क्रिकेट टीम को उनकी कामयाबी पर बधाई दी है। इसके अलावा गिलक्रिस्ट ने विराट कोहली का बचाव किया है।
पाकिस्तान की जीत पर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा है कि पाक के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। सीमित ओवरों के मैच में कोई भी टीम किसी भी टीम को मात दे सकती है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को उनकी जीत पर बधाई भी दी। इससे पहले विराट कोहली ने भी कहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम सीमित ओवरों में किसी को भी मात देने का माददा रखती है।
Pak is unpredictable& in limited overs game anyone can beat anyone: Adam Gilchrist, frmr Aus cricketer on yesterday's Champions Trophy final pic.twitter.com/v564CkzcJu— ANI (@ANI_news) June 19, 2017
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बचाव में एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि विराट एक प्रेरणादायक कप्तान हैं। विराट को जिम्मेदारी लेना पसंद है और आगे से नेतृत्व करते हैं। टीम को आगे ले जाने के लिए वो सही इंसान है।
Virat Kohli is an inspiration leader, strikes as a man who relishes responsibility, he is the right man to be leading a team: Adam Gilchrist pic.twitter.com/B53dmwU1w2— ANI (@ANI_news) June 19, 2017